मासूमीन की अनमोल हदीसें

मासूमीन की अनमोल हदीसें0%

मासूमीन की अनमोल हदीसें लेखक:
: मौलाना सैय्यद क़मर ग़ाज़ी जैदी
कैटिगिरी: हदीस

  • प्रारंभ
  • पिछला
  • 12 /
  • अगला
  • अंत
  •  
  • डाउनलोड HTML
  • डाउनलोड Word
  • डाउनलोड PDF
  • विज़िट्स: 10700 / डाउनलोड: 4193
आकार आकार आकार
मासूमीन की अनमोल हदीसें

मासूमीन की अनमोल हदीसें

लेखक:
हिंदी

यह किताब अलहसनैन इस्लामी नेटवर्क की तरफ से संशोधित की गई है।.

पहला भाग

1. اَلدُّنيا أمَدٌ، الآخِرَةُ أبَدٌ : (4 )

1. दुनिया ख़त्म होने वाली है और आख़िरत हमेशा बाक़ी रहने वाली है।

2. اَلتَّواضُعُ يَرفَعُ، اَلتَّكبُّرُ يَضَعُ : (11 )

2. (दूसरों के) आदर व सत्कार की भावना , (इंसान को) उच्चता प्रदान करती है और घमंड मिट्टी में मिला देता है।

3. اَلظَّفَرُ بِالحَزمِ وَالحَزِمُ بِالتَّجارِبِ : (42 )

3. सफलता दूर दर्शिता से और दूर दर्शिता तजुर्बे से प्राप्त होती है।

4. اَلحازِمُ يَقظانُ، اَلغافِلُ وَسنانُ : (100 )

4. दूर दर्शी जागा हुआ है और ग़ाफिल नींद के प्रथम चरण में है।

5. اَلعِلمُ يُنجيكَ، الجَهلُ يُرديكَ : (150 )

5. ज्ञान आपको बचाता है और ज्ञानता आपका विनाश करती है।

6. اَلعَفوُ أحسَنُ الإحسانِ : (259 )

6. क्षमा , सब से अच्छी नेकी व भलाई है।

7. اَلإنسانُ عَبدُ الإحسانِ : (263 )

7. इन्सान एहसान का गुलाम है।

8. اَللَّهوُ مِن ثِمارِ الجَهلِ : (267 )

8. व्यर्थ कार्य मूर्खता का परिणाम होते हैं।

9. اَلسَّخاءُ يَزرَعُ المَحَبَّةَ :(306 )

9. सख़ावत (दान) मोहब्बत के बीज बोती है।

10. اَلهَدِيَّةُ تَجلِبُ المَحَبَّةَ : (316 )

10. उपहार मोहब्बत को अपनी तरफ़ खींचता है।

11. اَلمَواعِظُ حَياةُ القُلُوبِ : (321 )

11. नसीहत (सद उपदेश) दिलों की ज़िन्दगी है।

12. اَلعُجبُ رَأسُ الحَماقَةِ : (348 )

12. घमंड , मूर्खता की जड़ है।

13. أخُوكَ مُواسِيَكَ فِي الشِّدَّةِ : (420 )

13. तुम्हारा भाई वह है जो मुशकिल के समय जान व माल से तुम्हारी सहायता करे।

14. اَلعَجَلُ يُوجِبُ العِثارَ : (432 )

14. जल्दी , गल्तियों का कारण बनती है।

15. اَلمَرءُ ابنُ ساعَتِهِ : (447 )

15. आदमी अपने समय की संतान है।

16. اَلحازِمُ مَن دارى زَمانَهُ : (503 )

16. दूर दर्शी वह है जो अपने समय से प्यार करे।

17. اَلمطامِعُ تُذِلُّ الرِّجالَ : (633 )

17. लालच मर्दों को ज़लील करा देता है।

18. اَلمَنُّ يُفِسدُ الإحسانَ : (784 ).

18. एहसान जताना , नेकियों को बर्बाद कर देता है।

19. اَلطَّيشُ يُنَكِّدُ العَيشَ : (789 )

19. मूर्खता , जीवन को कठिन बना देती है।

20. اَلاِعتِبارُ يُثمِرُ العِصمَةَ : (879 )

20. (विभिन्न घटनाओं से) शिक्षा लेना , (गुनाहों से) सुरक्षित रहने का परिणाम है।

21. اَلنَّدمُ عَلَى الخَطيئَةِ يَمحُوها : (894 )

21. (अपनी) ग़लती पर लज्जित होना , गलतियों को ख़त्म कर देता है।

22. اَلغيبَةُ آيَةُ المُنافِقِ : (899 )

22. चुग़ली , मुनाफ़िक़ की पहचान है।

23. اَلقَناعَةُ أهنَأُ عَيش : (933 )

23. क़िनाअत (कम पर खुश रहना) , सब से अच्छी ज़िन्दगी है।

24. اَلعُيُونُ مَصائِدُ الشَّيطانِ : (950 )

24. आँखें , शैतान का जाल हैं।

25. اَلمَرءُ مَخبُوءٌ تَحتَ لِسانِهِ : (978 )

25. आदमी अपनी ज़बान के पीछे छिपा होता है।

26. اَلمَرءُ لا يَصحَبُهُ إلاَّ العَمَلُ : (999 )

26. आदमी का उसके कार्यों के अलावा कोई साथी नहीं होता।

27. اَلحَسُودُ لا يَسُودُ : (1017 )

27. ईर्ष्यालू को कोई फायदा नहीं होता।

28. اَلاِستِشارَةُ عَينُ الهِدايَةِ : (1021 )

28. मशवरा करना , मार्गदर्शन का स्रोत है।

29. اَلبَشاشَةُ حِبالَةُ المَوَدَّةِ : (1075 )

29. प्रफुलता , मोहब्बत का जाल है।

30. إضاعَةُ الفُرصَةِ غُصَّةٌ : (1083 )

30. फ़ुर्सत को खो देना , दुख का कारण बनता है।

31. اَلحَليمُ مَنِ احتَمَلَ إخوانَهُ : (1111 )

31. संयमी वह है जो अपने भाईयों की (गलतियों को) बर्दाश्त करले।

32. اَلكِبرُ مِصيَدةُ إبليسِ العُظمى : (1132 )

32. घमंड , शैतान का सब से बड़ा जाल है।

33. اَلمُحسِنُ مَن صَدَّقَ أقوالَهُ أفعالُهُ : (1138 )

33. नेक वह है , जिसके काम , उसकी बात को सत्यापित करें।

34. إظهارُ التَّباؤُسِ يَجلِبُ الفَقرَ : (1141 )

34. परेशानियों को ज़ाहिर करना , फ़क़ीरी लाता है।

35. اَلمُعينُ عَلَى الطّاعَةِ خَيرُ الأصحابِ : (1142 )

35. सब से अच्छे साथी वह हैं जो (अल्लाह की) आज्ञा पालन में मदद करें।

36. اَلغِنى وَالفَقرُ يَكشِفانِ جَواهِرَ الرِّجالِ وَأوصافَها : (1154 )

36. समृद्धता और निर्धनता , दोनों ही मर्दों के जौहरों और विशेषताओं को प्रकट कर देती हैं।

37. اَلسُّكُوتُ عَلَى الأحمَقِ أفضَلُ جَوابِهِ : (1160 )

37. जाहिल के सामने चुप हो जाना उसका सब से अच्छा जवाब है।

38. اَلسّامِعُ لِلغيبَةِ كَالمُغتابِ : (1171 )

38. चुग़ली सुनने वाला , चुग़ली करने वाले के समान है।

39. اَلجَمالُ الظّاهِرُ حُسنُ الصُّورَةِ، اَلجَمالُ الباطِنُ حُسنُ السَّريرَةِ : (1193 )

39. बाह्य ख़ूबसूरती अच्छी शक्ल में और आन्तरिक ख़ूब सूरती अच्छे व्यक्तित्व में निहित है।

40. آلَةُ الرِّیاسَةِ سِعَةُ الصَّدرِ : (1256 )

40. सत्ता का यन्त्र , सीने का बड़ा होना है , अर्थात जो सबको अपने सीने से लगाता है , वही सत्ता पाता है।

41. أوَّلُ العِبادَةِ اِنتِظارُ الفَرَج بِالصَّبرِ : (1257 )

41. सब्र के साथ आराम मिलने का इन्तेज़ार करना , सब से अच्छी इबादत है।

42. اَلبُخلُ بِالمَوجُودِ سُوءُ الظَّنِّ بِالمَعبودِ : (1258 )

42. मौजूद चीज़ के बारे में कंजूसी करना , माबूद पर बद गुमानी करना है।

43. اَلغِشُ مِن أخلاقِ اللِّئامِ : (1299 )

43. धोखेबाज़ी , नीच लोगों का व्यवहार है।

44. َالأيّامُ تُوضِحُ السَّرائِرَ الكامِنَةَ : (1306 )

44. समय , छुपे हुए भेदों को खोल देता है।

45. اَلعَجَلُ قَبلَ الإمكانِ يُوجِبُ الغُصَّةَ : (1333 )

45. (किसी काम को करने के लिए उसके) साधनों (की छान बीन करने) से पहले (उसमें) जल्दी करना , दुख का कारण बनता है।

46. اَلتَّوَدُّدُ إلَى النّاسِ رَأسُ العَقلِ : (1345 )

46. लोगों से मोहब्बत करना , अक्लमंदी की जड़ है।

47. اَلمُجاهِدُونَ تُفتَحُ لَهُم أبوابُ السَّماءِ : (1347 )

47. मुजाहिदों (धर्मयोधाओं) के लिये आसमान के दरवाज़े खोल दिये जाते हैं।

48. اَلتَّوبَةُ تُطَهِّرُ القُلُوبَ وَتَغسِلُ الذُّنُوبَ : (1355 )

48. तौबा , दिलों को पाक करती है और गुनाहों को धो डालती है।

49. الَغضَبُ يُفسِدُ الألبابَ وَيُبعِدُ مِنَ الصَّوابِ : (1356 )

49. ग़ुस्सा , अक्ल को खराब और (इंसान को) सही रास्ते से दूर करता है।

50. إدمانُ الشَّبَعِ يُورِثُ أنواعَ الوَجَعِ : (1363 )

50. हर वक्त पेट का भरा रहना , तरह तरह के दुखों को जन्म देता है।

51. اَلفِكرُ فِي الخَيرِ يَدعُو إلَى العَمَلِ بِهِ : (1395 )

51. नेकी के बारे में सोचना , (आदमी को) नेकी करने का निमन्त्रण देता है।

52. اَلتَّدبِيرُ قَبلَ العَمَلِ يُؤمِنُ النَّدَمَ : (1417 )

52. काम से पहले सोच विचार करना , लज्जा से बचाता है।

53. اَلتَّقريعُ اَشَدُّ مِن مَضَضِ الضَّربِ : (1429 )

53. निंदा झेलना , मार पीट के दर्द से भी बुरा है।

54. اَلمُؤمِنُ هَيِّنٌ لَيِّنٌ سَهلٌ مُؤتَمَنٌ : (1454 )

54. मोमिन , सरल स्वभावी , विनम्र , आसानी से काम लेने वाला और भरोसेमंद होता है।

55. اَلمُؤمِنُ سِيرَتُهُ القَصدُ وَسُنَّتُهُ الرُّشدُ : (1501 )

55. मोमिन की जीवन शैली , समस्त कामों में बीच का रास्ता अपनाना और उसकी सुन्नत विकास करना है।

56. اَلبِشرُ اِسداءُ الصَّنيعَةِ بغیر مَؤُونَةِ : (1503 )

56. प्रफुलता , बगैर खर्च की नेकी है।

57. اَلطُّمَأنينَةُ قَبلَ الخُبرَةِ خِلافُ الحَزمِ : (1514 )

57. परीक्षा किये बिना , किसी पर भरोसा करना दूर दर्शिता के ख़िलाफ है।

58. اَلإحسانُ اِلَى المُسيءِ يَستَصلِحُ العَدُوَّ : (1517 )

58. बुरे के साथ भलाई करना , दुश्मन का सुधार करना है।

59. اَلحَياءُ مِنَ اللهِ يَمحوُ كثيراً مِنَ الخَطايا : (1548 )

59. अल्लाह से शर्माना , बहुत से गुनाहों को मिटा देता है।

60. اَلصِّدقُ مُطابَقَةُ المَنطِقِ لِلوَضعِ الإلهِيِّ : (1552 )

60. सच बोलना , उस बात के अनुसार है जो अल्लाह ने (प्रत्येक व्यक्ति के अस्तित्व में) रखी है।

61. اَلمُرائي ظاهِرُهُ جَميلٌ وَباطِنُهُ عَليلٌ : (1577 )

61. पाखंड़ी (दिखावा करने वाले) का बाह्य रूप अच्छा और आन्तरिक रूप बुरा होता है।

62. اَلمَطَلُ وَالمَنُّ مُنَكِّدَ الإحسانِ : (1595 )

62. एहसान जताना , नेकी की महत्ता को कम कर देता है।

63. اَلدُّعاءُ لِلسّائِلِ إحدَى الصَّدَقَتَينِ : (1620 )

63. ज़रुरतमंद के लिये दुआ करना , दो सदकों में से एक है।

64. اَلإنصافُ يَرفَعُ الخِلافَ وَيُوجِبُ الاِئتِلافَ : (1702 )

64. इंसाफ लड़ाई झगड़ों को खत्म कर देता है और मोहब्बत बढ़ाता है।

65. اَلصَّبرُ عَلى طاعَةِ اللهِ أهوَنُ مِنَ الصَّبرِ عَلى عُقُوبَتِهِ : (1731 )

65. अल्लाह की आज्ञा पालन पर सब्र करना , उसकी सज़ा पर सब्र करने से आसान है।

66. اَلعالِمُ مَن لا يَشبَعُ مِنَ العِلمِ وَلا يَتَشَبَعُ بِهِ : (1740 )

66. ज्ञानी कभी ज्ञान से तृप्त नही होता और न ही अपनी तृप्तता को प्रकट करता।

67. اَلكَمالُ فِي ثَلاث : اَلصَبرُ عَلَى النَّوائِبِ وَالتَوَرُّعُ فِي المَطالِبِ وَإسعافُ الطّالِبِ : (1777 )

67. (इन्सान का) कमाल तीन चीज़ों में है , परेशानियों पर सब्र करना , इच्छाओं के होते हुए पारसा बने रहना , और माँगने वाले की आवश्यक्ता को पूरा करना।

68. اَلعارِفُ مَن عَرَفَ نَفسَهُ فَأَعتَقَها وَنَزَّهَها عَن كُلِّ ما يُبَعِّدُها وَيُوبِقُها : (1788 )

68. आरिफ (ब्रह्मज्ञानी) वह है जो स्वयं को पहचाने और स्वयं को हर उस चीज़ से बचाये रखे जो उसे सही रास्ते से दूर करे और विनाश की ओर ले जाए।

69. اَلإخوانُ فِي اللهِ تَعالى تَدُومُ مَوَدَّتُهُم لِدَوامِ سَبَبِها : (1795 )

69. जो किसी को अल्लाह के लिए भाई बनाता है उसकी मोहब्बत स्थाई हो जाती है , क्यों कि दोस्ती व भाई चारे का कारण अमर है।

70. اَلكُيِّسُ مَن كانَ يَومُهُ خَيراً مِن أمسِهِ وَعَقَلَ الذَّمَّ عَن نَفسِهِ : (1797 )

70. चतुर वह है , जिस का आज , बीते हुए कल से अच्छा हो और जो स्वयं को बुराइयों से रोक ले।

71. اَلتَّقَرُّبُ إلَى اللهِ تَعالى بِمَسأَلَتِهِ وَإِلَى النّاسِ بِتَركِها :(1801 )

71. अल्लाह का समीपयः उस से कुछ माँगने पर प्राप्त होता है और इंसानों का समीपयः उनसे कुछ न माँगने पर।

72. إخوانُ الصِّدقِ زِينَة ٌفی السراء وعدۃ فی الضراء : (1805 )

72. सच्चा भाई खुशी में शोभा होता है और दुख दर्द में (सहायता के लिए हर तरह से) तैयार रहता है।

73. اَلمُرُؤَةُ اجتِنابُ الرَّجُلِ ما يَشينُهُ وَاكتِسابُهُ ما يَزينُهُ : (1815 )

73. मर्दानंगी इसमें है कि मर्द उन चीज़ों से दूर रहे जो उसे बुरा बनायें और उन चीज़ों को अपनाये जो उसे शौभनीय बनायें।

74. اَلحاسِدُ يَرى أنَّ زَوالَ النِّعمَةِ عَمَّن يَحسُدُهُ نِعمَةٌ عَلَيهِ : (1832 )

74. ईर्ष्यालु जिस से ईर्ष्या करता है , उसकी नेमतों के विनाश को अपने लिये नेमत (धन दौलत) समझता है।

75. اَلعامِلُ بِجَهل كَالسَّائِرِ عَلى غَيرِ طَريق فَلا يَزيدُهُ جِدُّهُ فِي السَّيرِ إلاّ بُعداً عَن حاجَتِهِ : (1847 )

75. अज्ञानता के साथ किसी काम को करने वाला , ग़लत रास्ते पर चलने वाले की तरह है , उसकी आगे बढ़ने की कोशिश से गंतव्य से दूर होने के अलावा उसे कोई फायदा नहीं होता।

76. الذُّنُوبُ الدّاءُ وَالدَّواءُ الاِستِغفارُ وَالشَّفاءُ أن لا تَعُودَ : (1890 )

76. गुनाह , दर्द है और उसकी दवा इस्तगफार (अल्लाह से क्षमा याचना करना) है और उसका इलाज उसे न दोहराना है।

77. اَلصَّبرُ صَبرانِ : صَبرٌ عَلى ما تَكَرَهُ وَصَبرٌ عَمّا تُحِبُّ : (1892 )

77. सब्र दो तरह के हैं: एक वह सब्र जो उन चीज़ों पर करते हों जिन्हें अच्छा नहीं समझते हो और दूसरा वह सब्र जो उन चीज़ों पर करते हों जो तुम्हें अच्छी लगती हो।

78. إكمالُ المَعرُوفِ أحسَنُ مِنِ ابتِدائِهِ : (1899 )

78. नेकियों को पूरा करना , उनको शुरु करने से भी अच्छा है।

79. اَلصَّديقُ الصَّدوُقُ مَن نَصَحَكَ فِي عَيبِكَ وَحَفِظَكَ فِي غَيبِكَ وَآثَرَكَ عَلى نَفسِهِ : (1904 )

79. तुम्हारा सच्चा दोस्त वह है जो तुम्हें तुम्हारी बुराइयों के बारे में नसीहत करे , तुम्हारे पीछे तुम्हारी रक्षा करे और तुम्हें अपने ऊपर वरीयता दे।

80. اَلحَزمُ النَّظَرُ فِي العَواقِبِ ومُشاوَرَةُ ذَوِي العُقُولِ : (1915 )

80. दूर दर्शिता , (किसी काम के) परिणामों पर ग़ौर करना और बुद्धिमान लोगों से परामर्श करने का नाम है।

81. اَلدَّهرُ يَومانِ : يَومٌ لَكَ وَيَومٌ عَلَيكَ فَإذا كانَ لَكَ فَلا تَبطَر وَإذا كانَ عَلَيكَ فَاصطَبِر : (1917 )

81. दुनिया दो दिन की है , एक दिन तुम्हारे पक्ष में और दूसरा तुम्हारे विरुद्ध है , जब तुम्हारे पक्ष में हो तो उपद्रव न करो और जब तुम्हारे विरुद्ध हो तो सब्र से काम लो।

82. اَلعِلمُ خَيرٌ مِنَ المالِ، اَلعِلمُ يَحرُسُكَ وَأنتَ تَحرُسُ المالَ : (1923 )

82. ज्ञान , माल से अच्छा है , क्यों कि ज्ञान तुम्हारी रक्षा करता है और माल की तुम रक्षा करते हो।

83. اَلتَّثَبُّتُ خَيرٌ مِنَ العَجَلَةِ إلاّ فِي فُرَصِ البِرِّ : (1949 )

83. सुअवसर के अतिरिक्त (कार्यों में) देर करना , जल्दी करने से अच्छा है ,

84. اَلجُنُودُ عِزُّ الدِّينِ وَحُصُونُ الوُلاةِ : (1953 )

84. फौज , दीन के लिए इज़्ज़त और शासकों के लिए किला है।

85. اَلأمرُ بِالمَعروفِ أفضَلُ أعمالِ الخَلقِ : (1977 )

85. अम्र बिल मअरुफ (इंसानों को अच्छे काम करने की सलाह देना) , लोगों का सब से अच्छा काम है।

86. اَلطُّمَأنِينَةُ اِلى كُلِّ أحَد قَبلَ الاِختِبارِ مِن قُصُورِ العَقلِ : (1980 )

86. परीक्षा करने से पहले , हर एक पर भरोसा करना कम बुद्धी की निशानी है।

87. اَلبُكاءُ مِن خَشَيَةِ اللهِ يُنيرُ القَلبَ وَيَعصِمُ مِن مُعاوَدَةِ الذَّنبِ : (2016 )

87. अल्लाह से डर कर रोना , दिल को प्रकाशित करता है और गुनाह की पुनरावर्त्ति से रोकता है।

88. اَلحِدَّةُ ضَربٌ مِنَ الجُنُونِ لأَنَّ صاحِبَها يَندَمُ فَإن لَمِ يَندَم فَجُنونُهُ مُستَحكَمٌ : (2040 )

88. क्रूरता , एक तरह का पागलपन है , क्योंकि ऐसा करने वाला लज्जित होता है और अगर वह लज्जित न हो तो उसका पागल पन पक्का है।

89. اَلأيّامُ صَحائِفُ آجالِكُم، فَخَلِّدُوها أحسَنَ أعمالِكُم : (2049 )

89. हर दिन तुम्हारी उम्र का रजिस्टर है अतः उन्हें अपने अच्छे कामों से अमर बनाओ।

90. اَلتَّيَقُّظُ فِي الدِّينِ نِعمَةٌ عَلى مَن رُزِقَهُ : (2058 )

90. धार्मिक जागरूकता , एक ऐसी नेमत है जो नसीब से मिलती है।

91. اَلمُتَعَبِّدُ بِغَيِر عِلم كَحِمار الطّاحُونَةِ، يَدُورُ وَلا يَبرَحُ مِن مَكانِهِ : (2070 )

91. ज्ञान के बिना इबादत करने वाला , उस चक्की चलाने वाले गधे के समान है जो घूमता रहता है लेकिन अपनी जगह से बाहर नहीं निकलता।

92. اَلكَريمُ مَن صانَ عِرضَهُ بِمالِهِ وَاللَّئيمُ مَن صانَ مالَهُ بِعِرضِهِ : (2159 )

92. करीम (महान) वह है जो अपनी इज़्ज़त को माल से बचाता है और नीच वह है जो इज़्ज़त खो कर माल बचाता है।

93. اَلصَّلاةُ حِصنُ مِن سَطَواتِ الشَّيطانِ : (2212 )

93.नमाज़ शैतान के हमलों (से बचने के लिए) किला है।